हल्द्वानी में राह चलती लड़कियों को छेड़ना शोहदे को पड़ा भारी, जूडो प्लेयर बहनों ने लात-घूसों से उतारा भूत –  

  1. हल्द्वानी में राह चलती लड़कियों को छेड़ना शोहदे को पड़ा भारी, जूडो प्लेयर बहनों ने लात-घूसों से उतारा भूत –
Lavc57.107.100

हल्द्वानी जूडो कराटे प्लेयर दो बहनों ने उनसे छेड़खानी करने वाले शोहदे की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. अभी तक न तो पिटने वाले ने और ही दोनों बहनों ने पुलिस में कंप्लेंट की है. पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
हल्द्वानी: हल्द्वानी में लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. महिला अपराध रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही है. उसके बावजूद भी महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सड़क से गुजर रही दो बहनों से मनचलों ने छेड़खानी कर दी. फिर क्या दोनों बहनें मनचलों पर टूट पड़ीं. बहनों ने लात घूसों से उनकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

जूडो कराटे प्लेयर बहनों को छेड़ना युवक को पड़ा भारी: बुधवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र की ठंडी सड़क पर कार सवार शोहदों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी. इन सब घटनाओं के बीच जूडो कराटे खिलाड़ी बहनों ने बहादुरी का परिचय देते हुए मनचलों को सबक सिखाया है. ठंडी सड़क पर खिलाड़ी बहनें अपनी एक दोस्त के संग जा रही थीं. तभी मनचलों ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की.
दो बहनों ने छेड़छाड़ करने वाले की कर दी धुनाई: फिर क्या था खिलाड़ी बहनों ने अपने तेवर दिखाए और एक मनचले की धुनाई लगा दी. उसे जमकर लात घूंसे जड़े. सड़क पर मनचले की पिटाई देख लोगों की भीड़ जुट गई. हर कोई बेटियों के साहस और बहादुरी की तारीफ करने लगा.

pinup pin up pin up pinup

पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहनी का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. किसी की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here