मोदी सरकार बड़ा फैसला, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी, सभी कर्मचारियों की मिलेगी पूरी पेंशन  

मोदी सरकार बड़ा फैसला, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी, सभी कर्मचारियों की मिलेगी पूरी पेंशन


केंद्र सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 25 साल तक काम करने वालों को पूरी पेंशन मिलेगी. यह स्कीम सभी कर्मचारियों के लिए होगी.
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 25 साल तक काम करने वालों को पूरी पेंशन मिलेगी. यह स्कीम सभी कर्मचारियों के लिए होगी. इसके तहत फैमिली पेंशन 60% मिलेगी. सेवा के दौरान कर्मचारी की मौत के बाद उसकी पत्नी को 60% पेंशन मिलेगी.

यूपीएस नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह लेगी. गौरतलब है कि देशभर में सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को बहाल करने की मांग कर रहे थे, जिसको देखते हुए एनडीए सरकार ने नई पेंशन योजना यूपीएस लाने की एलान किया. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एकीकृत पेंशन योजना पर सहमति बन गई है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कुछ अन्य योजना को भी मंजूरी दी गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here