Friday, April 26, 2024
Homeआपकी सरकारभाजपा की सत्ता की कोख बूथ है, नेशन फर्स्ट पार्टी सेकेंड...

भाजपा की सत्ता की कोख बूथ है, नेशन फर्स्ट पार्टी सेकेंड कहने से नहीं करने से होता है ओर भी बहुत कुछ ख़ास

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार देहरादून पहुंचे जेपी नड्डा का भाजपाइयों ने जमकर अभिनंदन किया। कही स्कूटर रैली, तो कही लगभग एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला व आतिशबाजी के साथ नड्डा का स्वागत किया गया।
रिस्पना पुल पर नड्डा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आदि ने स्वागत किया। वहीं, रिस्पना पुल से आगे चंचल चौक पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत व महामंत्री राजेश रावत तथा युवा कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूलों के साथ उनका स्वागत किया।
रिस्पना पुल से भाजपा महिला मोर्चा ने स्कूटर रैली निकाली, जो प्रदेश कार्यालय पर जाकर खत्म हुई। वहीं, फव्वारा चौक पर राजपुर विधायक खजानदास, विशाल गुप्ता, राजीव उनियाल आदि ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां से प्रदेश कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देख नड्डा गदगद दिखाई दिए। ओर उन्होंने अपने इस भव्य स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद कहा


कल नड्डा सुबह 9.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। 10.15 बजे उनका डोईवाला में स्वागत हुआ
फिर लगभग 12 बजे वह भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद  लगभग 3 बजे से सांसद व विधायकों संग बैठक चली।
लगभग  5 बजे उन्होंने  महानगर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शिरकत की।
वे बोले ओर खुल कर बोले कि भाजपा की सत्ता की कोख बूथ है, सत्ता का उद्गम बूथ कार्यकर्ता है। मैं देवभूमि और देवतुल्य बूथ पदाधिकारियों को नमस्कार करता हूं।
उम्मीद करता हूं कि 2022 के विस चुनाव में पूर्व से मजबूत होकर जीत दर्ज करेंगे। कल शुक्रवार को सुभाष रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में बूथ सम्मेलन का शुभारंभ जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नड्डा ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ के लोगों की जीवन शैली देवतुल्य होती है इसलिए वे समाज को दृष्टि व दिशा देने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा के 385 सांसद, 400 सहयोगी दल, 1451 विधायक और 15 राज्यों में सरकार है। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, महज 54 दिनों के सदस्यता अभियान में सदस्यों की संख्या 11 करोड़ से बढ़कर 17 करोड़ हो गई। उत्तराखंड में भी 11 लाख से बढ़कर 17 लाख सदस्य हो गए। यह सब बूथ कार्यकर्ता की मेहनत से ही संभव हो सका।  वही नड्डा ने कार्यकर्ताओं को समझाने वाले लहजे में कहा कि राजनीति में दो कार्यकर्ता होते हैं दूरगामी और तात्कालिक। तात्कालिक में छोटे इरादे और छोटे लक्ष्य देखे जाते हैं जबकि दूरगामी में पार्टी और देश की सेवा देखी जाती है, बूथ कार्यकर्ता नजदीक का चश्मा उतारकर दूर का पहन ले। ध्यान रखे कि उनकी उंगली दबाने से कोई नेता नहीं बल्कि देश की तकदीर और तस्वीर बदलती है। नेशन फर्स्ट पार्टी सेकेंड कहने से नहीं करने से होता है इसलिए मजबूत सरकार बनाने में योगदान दे ताकि देश मजबूत हो। भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी है कि वे चमड़ी और दमड़ी से पार्टी की सेवा करें। उन्होंने कहा कि राजनीति में बाई च्वाइस, बाई एक्सीडेंट, बाई चांस आते हैं लेकिन ईश्वर की कृपा है कि वे सब भाजपा में ही आए। इसके साथ ही उन्होंने सुबह से लेकर स्याम तक अपने हर कार्यक्रम मे मुख्य्मंत्री त्रिवेन्द्र रावत की सरकार द्वारा किये गए कार्यो से वे सन्तुष्ट नज़र आये।
उन्होंने कहा कि मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र की सरकार उत्तराखंड मैं तेज़ी के साथ विकास कर रही है।
ओर इसको ही कहते है डबल इंजन की सरकार , आपकी त्रिवेंद सरकार राज्य मै जीरो टाल रेस की नीति के साथ प्रदेश का विकास कर रही है। कुल मिलाकर वे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की जमकर पीठ थपा थपा कर चले गए ये सन्देश दे कर चले गए कि आप इस प्रकार काम करते रहे आपका ये काम ही आपके राजनीतिक विरोधियों को खुद जवाब दे देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments