
उत्तराखंड : 26 साल के युवक की सर पर गोली मारकर हत्या, तहकीकात मै जुटी पुलिस ।

आपको बता दे कि देवभूमि के ऋषिकेश में सरेआम एक दुकानदार पर फायरिंग से पूरे बाज़ार मै सनसनी फैल गई। इस दौरान आईडीपीएल क्षेत्र के हॉट बाजार में जूते चप्पल की दुकान लगाने वाले 26 साल के युवक पर एक दूसरे युवक ने फायरिंग कर दी। जिसमे युवक की मौत हो गई। ख़बर है कि ये युवक मनसा देवी फाटक के पास का रहने वाला था। वही गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्स में भर्ती कराया पर डॉक्टरों ने युवक को तब तक मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टरों का कहना था कि गोली सिर के आगे से होकर पिछले हिस्से से होते हुए पार हो गई।
पुलिस के अनुसार ये युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक के साथ हॉट पर उसके मौसा भी मौजूद थे। बहराल पुलिस ने इस पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। तो दूसरी तरफ युवक के परिवार मै कोहराम मचा हुवा है।
ओर पुलिस के लिए भी अब चुनोती खड़ी हो गई है कि जिस तरह से अब सरे आम बाज़ार मै गोली चलाई जाती है।हत्या कर दी जाती है।




