
बड़ी ख़बर : त्रिवेन्द्र सरकार कर सकती है सरकारी नौकरियों को लेकर हो बड़ा फैसला!

आपको बता दे कि उत्तराखंड राज्य मै त्रिवेन्द्र सरकार लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब जल्द ही कैबिनेट की बैठक की तैयारी में जुट गई है। लगभग 75 दिन से अधिक लंबे समय में होने वाली कैबिनेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस कैबिनेट बैठक में रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों और मैदानों में औद्योगिक निवेश में भूमि उपलब्धता में आ रही दिक्कतों को लेकर त्रिवेन्द्र सरकार महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है
अब पूरे उत्तराखंड की नज़र लोकसभा चुनाव के बाद पहली मंत्रिमंडल की बैठक पर है उन्हें उम्मीद है कि जनताने जोनेक बार फिर उत्तराखंड से पाँचो लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।और देश मै फिर मोदी सरकार आ गई है इस लिहाज से उन्हें केबिनेट की बैठक पर लगने वाली मुहर से सौगात मै कुछ मिकेगा ओर कई बड़े निर्णय आने की उम्मीद है। वही सरकार ने अभी कैबिनेट की बैठक के लिए तारीख तय नहीं की है, लेकिन सभी विभागों से प्रस्ताव मांग लिए हैं। कयास लगाए जा रहे है कि जून पहले सप्ताह में कैबिनेट की बैठक होना तय माना जा रहा है ।ख़बर है कि इस बैठक में खनन विभाग की नई खनन नीति पर भी मुहर लग सकती है।
बता दे कि नई खनन नीति में सरकार खनन से होने वाले राजस्व को दोगुना कर 700 करोड़ रुपये सालाना लाना चाहती है। वही इसके अलावा सभी विभागों से रिक्त पदों के सापेक्ष भर्तियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा होनी तय माना जा रहा है , मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। ख़बर है कि इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश में भूमि उपलब्धता की आ रही दिक्कतों पर सरकार पहाड़ों की तर्ज पर मैदानों के लिए पालिसी ला सकती है। तो मंत्रिमंडल की बैठक में आवासीय नीति से संबंधित संशोधनों पर भी निर्णय होने की उम्मीद है।
बहराल युवाओ की नज़र आने वाली नोकरियों पर ,भर्तियों पर है। उन्हें उम्मीद है की अब तक बंद भर्तियां , अब खुलेगी।



