
इनकी वजह से उत्तराखंड होता है शर्मसार! पर्यटकों के कमरे में लगा था हिडन कैमरा! आप भी रहे जागरूक ओर सावधान।

सूरज की आग उगलती किरणे ओर इस बढ़ती तपीश से काफी हद तक राहत पाने के लिए मेरे उत्तराखंड मै आपकी देवभूमि मै इस पर्यटन सीजन में देश और दुनिया भर से आने वाले लोगों का तांता लगा हुवा है। ओर इस बीच जब ऐसे में उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन यानी दुनियाभर में झील और बांध के लिए प्रसिद्ध टिहरी के एक होटल में हिडन कैमरा लगा होने का मामला जब सामने आया तो हम चोक गए।
ख़बर है कि टिहरी के एक होटल में ठहरे हुए कुछ दिल्ली के पर्यटकों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। ओर फिर जिसके बाद पुसिल ने होटल में छापा मारा। तो उन्होंने देखा कि उन्हें कमरे में लगे पंखे के अंदर हिडन कैमरा मिला। बस फिर क्या था । कुछ महत्वपूर्ण समाना जब्त कर पुलिस अभी तक होटल मालिक से पूछताछ कर रही है ।
बता दे कि जो जानकारी मीडिया को मिली उसके अनुसार दिल्ली से आए पर्यटकों ने उनके कमरे में हिडन कैमरा लगे होने की शिकायत पुलिस से की। ख़बर है कि दो युवक और तीन युवतियों ने सोमवार रात 10 बजे कमरे की चेंकिंग की। इस दौरान उन्हें पंखे के अंदर फिट किया हुआ कैमरा मिला।
जिसके बाद उन्होंने तुरन्त पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पंखा, कैमरा समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली है। ओर होटल मालिक से इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
बहराल जो बात निकल कर आई वो दुःखद है ऐसे लोगो पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही भी होनी चाइए।
लेकिन सुखद पहलू ये है कि जैसे ही पर्यटकों ने सूचना पुलिस को दी तो तत्काल कार्यवाही हुई जिसे देख कर समझा जा सकता है कि कुछ भी गलत होने पर ,या पुलिस को जो भी जानकारी मिलने पर वो तुरन्त एक्शन लेती है। यानी कि देवभूमि मै आने वाले पर्यटकों के हर सेवा के लिए हम तैयार रहते है । कुछ लोगो की फितरत ओर मंशा खराब हो सकती है पर पता चलने पर उनका ठीक से इलाज भी कर दिया जाता है।
इसलिए आप बेफिक्र होकर देवभूमि के पर्यटक स्थलों मै आये
पर ध्यान तो आपको भी रखना होगा। महत्वपूर्ण बातों का ।हर अपनी सेफ्टी का क्योंकि कभी कभी की कुछ असमाजिक तत्व होते है जो बदनाम करने का काम करते है देवभूमि को ।ओर उसी में ये लोग भी शामिल होगे । जिनको सज़ा मिलनी तय है ।
बहराल कहता है बोलता है उत्तराखंड , उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से हाथ जोड़कर की
आप कहीं भी रुके पर आने और जाने कर बीच बराबर अपना कमरा जरूर चेक करे।
क्योंकि जब आप रूम में जाए तो सबसे पहले तो सभी लाइट्स बंद करके पूरे कमरे की ठीक से जांच-परख कर लें ओर देखे की कहीं कोई रेड लाइट या फिर कोई ग्रीन लाइट तो नहीं जल रही है।
इसके साथ ही चेक करे कमरे के दरवाजे के हुक या हैंडल, ओर पंखे के अंदर कोई कैमरा तो नहीं छुपा है या लगा है। ख़ास कर बाथरूम मे ।
किसी भी आवाज को नज़र अंदाज़ ना करे ,हिडन कैमरा में कुछ मोशन सेंसिटिव होते हैं जो खुद ब खुद ऑन हो जाते है।
ओर रूम में जाएं तो सबसे पहले सामने लगे शीशे और ऊपर की ओर दिए गए कोनों को ठीक से चेक कर लें।
कहते है की रूम के शीशे में कोई कैमरा छिपा हो तो इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले शीशे में एक ऊंगली रखें। अगर शीशे में रखी ऊंगली और शीशे में दिख रही उंगली के बीच में अंतर या गैप रहता है तो समझ लें कि शीशा ओरिजनल है और अगर आपकी ऊंगली जुड़ी रहती है तो वहां कैमरा है जोकि सब रिकॉर्ड कर रहा है ये बात टेक्नॉलजी से जुड़े लोग कहते है।
बहराल आप सब आइये देवभूमि की हंसीन वादियों मै ये कुछ दुःख द ओर शर्मनाक वाक्य एक दो जगह हो जाते है पर मालूम होने पर इनकी जगह जेल की सलाखें ही है।
आपका स्वागत है उत्तराखण्ड़ मे
पर उत्तराखण्ड क्या कही भी जाये या आये ।जागरूक रहने का काम आपका भी बराबर का है।



