
ख़बर उत्तराखंड के काशीपुर से है जहा कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष ओर वर्तमान में पीसीसी सदस्य महेंद्र शर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली! वही सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक कांग्रेसी नेता के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है ।
जहा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है। तो वही मृतक से रिलेटेड हर बात को खंगाल भी रही है।
बता दे कि काशीपुर के गौतम नगर में महेंद्र शर्मा अपनी पत्नी जो कि अभी वर्तमान में महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष लता शर्मा है उनके साथ कलश मंडप के बराबर वाले आवास में रहते हैं।
ख़बर पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ये है कि रविवार की रात महेंद्र शर्मा अपने कमरे में अकेले सो रहे थे जबकि उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। वही सुबह जब उनका छोटा बेटा उन्हें नींद से उठाने पहुंचा तो उनका दरवाजा अंदर से लॉक था फिर काफी देर आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो देखा कि महेंद्र शर्मा एक मोटी रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए हैं।
फिर आनन-फानन में उनके बेटे ने अपनी मम्मी को बुलाया व तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र तथा बांसफोडान पुलिस चौकी इंचार्ज मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर और उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ख़बर है कि अभी तक पुलिस को मौके पर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला अभी तक आत्महत्या का लग रहा है। वही जानकारी है कि मृतक महेंद्र शर्मा के बड़े पुत्र दिल्ली में रहते हैं उनके घर पहुंचने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तो पोस्टमार्टम के बाद ही सही बात सामने आएगी।




