
ख़बर सुभ है आपको बता दे कि सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं को मौका मिलने जा रहा है। ओर इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।
आपको बता दे कि ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो 8 जून 2019 तक भरे जाएंगे। बता दें कि सेना पुलिस में महिला सैनिकों की भर्ती पहली बार हो रही है।
जानकारी है कि आवेदन करने के बाद ईमेल के जरिये उम्मीदवारों को भर्ती रैली केंद्रों पर बुलाया जाएगा। उन्हें शारीरिक जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा।
वही भर्ती रैलियों का आयोजन अंबाला, लखनऊ, जबलपुर, बेंगलुरु तथा शिलांग में होगा। महिलाओं के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए 100 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं
वही महिला या युवतियां वो आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। (प्रत्येक विषय में 45 फीसदी अंकों के साथ कुल 33 फीसदी अंकों का होना अनिवार्य है।)
बता दे कि आवेदनकर्ता की आयु 17 से 21 साल के बीच होनी चाहिए। शारीरिक परीक्षा में 1.6 किमी की दौड़ 7.30 मिनट में पूरी करनी होगी। पूर्व सैन्यकर्मियों एवं शहीदों के परिजनों के लिए कुछ छूट दी गई हैं।
ध्यान दे :
ऑनलाइन आवेदन करने के यहां लॉगइन करें: joinindianarmy.nic.in
आप सबको बहुत बहुत सुभकामनाये






