
देहरादून वालों सावधान हो जाओ , आंखे खुली रखना , गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और अब फिर इसके साथ ही सांपों का निकलना भी शुरू हो गया है। आपको बता दे कि शनिवार को भी देहरादून के पटेलनगर के लालबाग इलाके में एक घर में कोबरा निकलने से लोग सहम गए

अफरा तफरी का माहौल हो गया था, तब परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने जैसे तैसे सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

भाई जी पटेलनगर निवासी दिलीप कुमार के घर में शनिवार की सुबह कोबरा देखा गया जब इसकी जानकारी लोगो को मिली तो वे लोग भीड़ मै तब्दील हो गए उससे पहले परिवार वालो मै अफरा तफरी मची हुई थी

फिर सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर जंगल में छोड़ा।
टीम के प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था जो बेहद जहरीला होता है। ओर सांप की लंबाई चार फीट से अधिक थी।





