
यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर तिवारी की
उनके हौज खास स्थित निवास पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
रोहित तिवारी को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया है। रोहित शेखर के करीबियों के मुताबिक दिल्ली में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।
हार्ट अटैक के बाद रोहित को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि रोहित शेखर हाल ही मे हल्द्वानी से दिल्ली निकले थे। दिल्ली के डिफेंस काॅलोनी स्थित घर में उनकी हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
आपको बता दे कि तक़रीबन छह साल तक स्वर्गीय कांग्रेस नेता एनडी तिवारी को अपना पिता साबित करने के लिए अदालती लड़ाई लड़ रहे रोहित शेखर को आख़िरकार जीत मिली थी । पितृत्व से जुड़े विवाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी को अदालत के आदेश पर अपना डीएनए टेस्ट कराना पड़ा था जिसमें यह साबित हुआ था कि एनडी तिवारी ही रोहित शेखर के पिता हैं.
एनडी तिवारी के ख़िलाफ़ रोहित शेखर साल 2008 में पहली बार अदालत गए थे. वहां उन्होंने दावा किया था कि वो अपनी मां उज्ज्वला शर्मा और कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के क़रीबी रिश्ते से पैदा हुए हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर एनडी तिवारी को 2012 में पितृत्व परीक्षण कराना पड़ा था. अदालत ने कहा था कि अगर एनडी तिवारी नमूना न दें और ज़रूरत पड़े तो इसमें पुलिस की सहायता ली जाए. इसके ख़िलाफ़ एनडी तिवारी सुप्रीम कोर्ट तक गए थे. लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व स्वर्गीय मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी रोहित शेखर के दावों को ग़लत बताते रहे । हालांकि उन्होंने बाद में ये रिश्ता ख़ुद स्वीकार किया । इस तरह से अचानक रोहित शेखर का दुनिया को अलविदा कह देना तिवारी परिवार के साथ साथ उनके अपनो के लिए सबसे बड़ा दर्द है ।







