
शर्मनाक देहरादून में तांत्रिक के पास गई थी किशोरी, ओर उसके साथ घर के अंदर ले जाकर किया दुष्कर्म : सावधान ।

आपको बता दे देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में भाई के लिए दवा लेने आई किशोरी के साथ तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। ये मामला सामने आया है वही पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपी तांत्रिक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई है। तो पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरनगर की यह किशोरी मंगलवार को ही देहरादून में अपने रिश्तेदार के घर पर आई थी।
पूरी ख़बर विस्तार से जानकारी अनुसार किशोरी का भाई डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है और काफी इलाज के बाद भी उसकी स्थिति में जब सुधार नहीं हुआ है। तो दून में रहने वाले अपने रिश्तेदार के कहने पर किशोरी भाई के लिए दवा लेने आई थी।
जानकारी अनुसार तीसरे पहर किशोरी को उसका रिश्तेदार प्रेमनगर में दवा देने वाले एक तांत्रिक के घर पर ले गया था। रिश्तेदार तो जरूरी काम आने की बात कहकर वहा से वापस आ गया।
फिर आरोप है कि उस तथाकथित तांत्रिक ने दवा देने के बहाने अपने घर के अंदर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चुंगल से निकलने के बाद पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वही पीड़ित पक्ष की तरफ से कल रात प्रेमनगर थाने में नामजद तहरीर दी गई है। एसओ नरेंद्र गहलावत ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता आरोपी को तांत्रिक बता रही है।
बहराल जल्द पूरे मामले की जानकारी सामने आजाएगी लेकिन अगर ये सब कुछ हो रहा है देहरादून की राजधानी मे तो वाक्य भी बड़ी शर्मनाक घटना है ।




