
- पहाड़ो मे लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है जो रुकने का नाम नहीं ले रहे है आये दिन किसी ना किसी सड़क हादसे मैं किसी ना किसी की आकाल मौत की दुःखद ख़बर आती है जो मन को बेचैन कर देती है ।इन सड़क हादसों की वजह से हस्ता खेलता परिवार मे मातम छा जाता है दुःखद । दुःखद ख़बर है कि कल देर रात चमोली जिले के नंदप्रयाग से लगभग 3 किलोमीटर आगे किसी सोनाला कड़ाला के आस पास एक आल्टो कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई वही घटना की जानकारी मिलते ही sdrf की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई थी। जानकारी अनुसार लगभग 200 मीटर गहरी खाई से उन्होंने दो शवो को निकाला जिसमे एक गब्बर सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ग्राम कांडी तहसील घाट ओर अन्य एक व्यक्ति की इस सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई
इस घटना के बाद उनके परिवार मे कोहराम तो गाव मे हर घर मे दुःख देखा जा रहा है हर किसी की आंखे नम है
आपको बता दे कि इस
सोनला कंडारा मोटर मार्ग दुर्घटनाग्रस्त होने से राजकीय इंटर कॉलेज कोट कंडारा के प्रधानाचार्य गब्बर सिंह रावत जी की भी मौत हो गई। इसके बाद पूरे स्कूल के शिक्षकों के साथ ही छात्रों को भी गहरा दुःख पहुचा है।





