

परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी को भाजपा की बैठक हुई। इसमें चुनाव कार्यक्रम जारी होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने की बात कही गई। इस दौरान पूरी शक्ति के साथ जीत का लक्ष्य लेकर आगे आने की अपील की गई। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया है। इस दौरान मेरा परिवार भाजपा परिवार, लाभार्थी कमल ज्योति, भारत के मन की बात, अल्पकालीन विस्तारक योजना और दो मार्च की सभी विधानसभाओं की दुपहिया वाहन रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser