हरीश रावत के नेतृत्त में कल फ्रंट फुट पर खेलेगी कांग्रेस
सदन से लेकर सड़क तक इन मुद्दों को लेकर रहेगा कांग्रेस का हल्ला बोल
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत विधानसभा के पास सांकेतिक उपवास एंव धरना देंगे। इस धरने में कांग्रेस के विधायकों के अलावा पदाधिकारियों और कार्यकताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हरीश रावत के इस धरने में गन्ना किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान अब तक न करने, राज्य में नशे और नकली घटिया शराब को रोकने में सरकार की बिफलता का मुद्दा रहेगा। धरने को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश पदाधिकारी और विधायक सभी शामिल की उम्मीद जताई जा रही है।
पीएम मोदी के रुदुपुर दौरे का विरोध करेगी कांग्रेस, होगा प्रदर्शन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 फरवरी को प्रस्तावित रुद्रपुर दौरे के दिन विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में रुद्रपुर आगमन पर उनका विरोध किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता रुद्रपुर जाएंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार तथा उत्तरप्रदेश के सीमांत क्षेत्र सहारनपुर में जहरीली शराब से 150 से अधिक लोगों की असमय मौत हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर संवेदना व्यक्त करने की जरूरत नहीं समझी। दोनों राज्यों की सरकारें भी संवेदनहीन बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री ने किसानों के कर्ज माफ करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान का वायदा किया था। आज राज्य की भाजपा सरकार को दो साल होने को हैं। अभी तक न तो किसानों का कर्ज माफ हुआ है और न ही गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान हो पाया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि राफेल लडाकू विमान खरीद में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर होने से मोदी सरकार की पोल खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली मोदी सरकार में लाखों लोग बेरोजगार हो रहे हैं।