धामी की कानून व्यवस्था का दम — 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार

 

धामी की कानून व्यवस्था का दम — 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार

mostbet

धामी राज में कानून का राज — 24 घंटे से पहले हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों शूटर गिरफ्तार
देहरादून के तिब्बती मार्केट में आज सुबह करीब 10:30 बजे दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया और पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए हाई-लेवल बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों को हर हाल में शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
सीएम के सख्त निर्देशों के बाद देहरादून पुलिस ने शहर से लेकर देहात तक सघन नाकेबंदी और चेकिंग अभियान चलाया। देर रात उत्तराखंड पुलिस की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों से मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने संयमित कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अर्जुन शर्मा की हत्या करना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है।
एसएसपी देहरादून स्वयं अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस पूरे नेटवर्क और साजिश का खुलासा करने में जुटी है।
धामी सरकार के सख्त रुख का ही असर है कि 24 घंटे से पहले ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए। उत्तराखंड में स्पष्ट संदेश है — धामी राज में कानून का राज चलता है, अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here