

जीं हां उत्तराखंड में आजकल ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में गये नेताओं का कांग्रेस प्रेम हिलारे मार रहा है। हरक सिंह रावत के राहुल गांधी की तारीफ के बाद यशपाल आर्य ने भी हरीश रावत की तारीफ में कसीदे पड़े हैं। नैनीताल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाने को सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे यशपाल आर्य से जब मीडिया ने सवाल किया कि हरीश रावत भी नैनीताल से ही चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि हरीश रावत बड़े भाई हैं, अनुभवी अग्रज हैं। यह भी कहा कि पार्टी हाइकमान ने चुनाव लडने का निर्देश दिया तो एक विपक्षी के तौर पर लड़ा जाएगा।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser