
आपको बता दे की गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर देहरादून जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए। इसके लिए खुद जिलाधिकारी, एसएसपी समेत जिला प्रशासन के साथ तमाम अधिकारियों ने परेड मैदान का निरीक्षण कर समारोह की हर तैयारियों का जायजा ले लिया है । वही जिले के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी है कि कहि भी कोई चूक ना रह जाये
आपको बता दे कि गणतंत्र समारोह को लेकर तमाम विभागों की ओर से जो झांकियां तैयार की गई है वो शानदार है । आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उरेडा की ओर से घर-घर बिजली, घर-घर प्रकाश’ वाली झांकी तैयार की जा चुकी है वही उत्तराखंड पुलिस की ओर से निकाली जा रही झांकी में आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई देगी।
वहीं इस बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार झांकी में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, शिक्षा विभाग की ओर से’ आदर्श विद्यालय’ ग्राम्य विकास विभाग की ओर निकाली जा रही झांकी में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नेशनल लाइवलीहुड रूरल मिशन की थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। वही
इन विभागों के अलावा आपको बता दे कि स्वजल, पर्यटन, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विकास प्राधिकरण समेत 11 विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली जा रही हैं।
इस बार गणतंत्र दिवस परेड में मार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वायज, एनसीसी गर्ल्स समेत कुल 11 दस्ते गणतंत्र दिवस परेड में मार्च पास्ट करेंगे। इसके साथ ही 26 जनवरी को प्रदेस के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत उत्तराखंड को बड़ी सौगात भी देने जा रहे है ।





