
3 फरवरी से देश में 143 मॉडल व 11 प्रोफेश
नल कॉलेज होंगे शुरू, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
उतराखण्ड सरकार ने तीन मॉडल व एक प्रोफेशनल कालेज के लोकार्पण की तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दे कि आगामी तीन फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर में एक साथ देश के 143 मॉडल व 11 प्रोफेशनल कालेजों का लोकार्पण करने जा रहे है। वही इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से इन कालेजों से संबंधित जानकारी भी लेंगे।

आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को भी तीन मॉडल व एक प्रोफेशनल कालेज की सौगात दी है इनमें एक मॉडल कालेज चंपावत जिले के देवीधुरा, दूसरा ऊधमसिंह नगर के किच्छा व तीसरा पौड़ी जिले के लालढांग में बनकर तैयार हो गया है।
जबकि प्रोफेशनल कालेज पौड़ी जिले के पैठानी में बन कर तैयार है। वही आपको ये भी बता दे कि सरकार ने प्रत्येक मॉडल कालेज को 12 करोड़ व प्रोफेशनल कालेज पर 26 करोड़ की राशि खर्च की है। उतराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को कश्मीर से देश भर के 143 मॉडल व 11 प्रोफेशनल कालेजों का लोकार्पण करेंगे।
वही उतराखण्ड के इन चारों कालेजों में कनेक्टिविटी के लिए इन्हें लीज लाइन से जोड़ा जा रहा है। ताकि लोकार्पण के दौरान कनेक्टिविटी समस्या न रहे। वही प्रोफेशनल कालेज के लिए उच्च शिक्षा विभाग की पाठ्यक्रम तय करेगा।





