
आपको बता दे कि राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की मातृशक्ति को मंत्री रेखा आर्य ने सुरक्षा की सौगात दी । अब बालिकाओं के ओर मजबूत और सशक्त बनाने के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्य ने पैनिक बटन के साथ साथ शिकायत पंजीकरण पोर्टल (शी-बॉक्स) परियोजना का भी शुभारंभ किया।
देहरादून में बृहस्पतिवार को बालिका दिवस के मौके पर किसान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य की महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा कि महिलाओं से ही समाज है।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा की अक्सर सवाल उठता है कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाली घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि घटनाएं पहले भी होती थी लेकिन, वह सामने नही आ पाती थी।
लेकिन अब महिलाएं मुखर हो गई हैं। इसलिए अब घटनाएं लगातार सामने आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्भीक महिलाओं की ही निशानी है कि मीटू अभियान के रूप में उभरा है और 10-20 साल पुराने उत्पीड़न के मामलों के खिलाफ भी अब आवाज उठा रही हैं।
आपको बता दे कि इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जिले से आई 200 महिलाओं , छात्राओं ,को मुफ्त पैनिक बटन भी वितरित किए।
इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार की शी-बॉक्स योजना का भी शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए यह बेहद अहम योजना है। इस पैनिक बटन में पुलिस कंट्रोल रूम और महिला हेल्प लाइन के नंबर रहेंगे। वहीं शी बॉक्स में महिलाएं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसमें 90 दिनों के भीतर शिकायत का निस्तारण करना होगा।
वही इस अवसर पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी राज्यमंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन सौंपा। उनकी चार सूत्रीय मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए मंत्री आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शासन-प्रशासन की रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। उनकी मांगो को प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा और जल्द इसपर कार्रवाई भी की जाएगी।
आपको बता दे कि कैसे काम करेगा ‘पैनिक बटन’
इस डिवाइस में आपको किसी भी 10 परिचित लोगों के मोबाइल नंबर फीड करने होंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति में होने पर महिला को डिवाइस का पैनिक बटन दबाना होगा। फिर इसके बाद महज पांच सेकेंड के भीतर डिवाइस में फीड किए गए दस लोगों के मोबाइल पर मैसेज पहुंचेगा ‘प्लीज हेल्प मी’ आइएम इन डेंजर साथ ही लोकेशन भी बताई जाएगी। इसके साथ ही यह मैसेज महिला एवं बाल विकास विभाग व पुलिस को भी खुद पहुंच जाएगा। जिससे विभाग और पुलिस समन्वय बिठाकर पीड़ित महिला को तत्काल मदद मुहैया कराएंगे।
बहराल राज्य की मंत्री रेखा आर्य के अब तक के काम काज पर नज़र दौड़ाई जाए तो जब से वे मंत्री बनी है तब से लेकर अब तक लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। और अपने सभी विभागों तेज़ी के साथ काम करती नज़र आ रही है जिसका रिजल्ट कही दिखने लगा है तो कही जगह कुछ महीनों बाद धरातल पर दिखने लगेगा ।






