
ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि मंगलवार से ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके मे बर्फबारी जारी है इस बर्फबारी का जहा पर्यटक आनन्द उठा रहे है तो पहाड़ो मैं रहने वाले स्थानीय लोगो का जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो रखा है तो दुःखद खबर ये है कि चमोली जिले में बर्फ में फिसलने से एक मैक्स वाहन दुर्घंटनाग्रस्त हो गया है।
ओर इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ये हादसा घाट-चरबंग मोटरमार्ग पर हुआ। ओर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया।
वही दोनों मृतक और एक घायल को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से खाई से निकाला जा चुका है तो घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया है
इस दुःखद हादसे में दो लोगों की मौत और एक घायल हो गए है बताया गया जा रहा है कि ये तीनों चरबंग गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। तब उनके साथ ये दुःखद हादसा हो गया इनके परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।





