
रजना नेगी की रिपोर्ट

सवर्णों को आरक्षण, एक ऐतिहासिक कदम- नरेश बंसल
आपको बता दे कि उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति ,
कैबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त नरेश बंसल ने इस ऐतिहासिक कदम की खूब प्रशंसा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह्दय से धन्यवाद दिया है साथ ही नरेश बंसल ने राज्य में सवर्णों के हिते को ध्यान में रखते हुए इसको लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी उत्तराखंडवासियों की तरफ से धन्यवाद दिया है। केबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है। सामान्य वर्ग के गरीब, असहाय एवं निर्ब मन्त्री लजनों के कल्याण हेतु 10 प्रतिशत आरक्षण का यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।
यही नही नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम किया है। विकास योजनाओं को लाभ पात्र व्यक्ति को मिल सके, इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।
राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय कार्यक्रम ओर कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नरेश बंसल ने बताया कि गुजरात के बाद सवर्ण आरक्षण को लागू करने वाला उत्तराखंड दूसरा राज्य बन गया है। अब राज्य में होने वाली सभी सरकारी नौकरियों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। देश में इन परिवारों के बेरोजगारों को आरक्षण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इसे पूरा कर दिखाया है। बहराल नरेश बंसल की उतराखण्ड भाजपा में सबसे ईमानदार , निष्ठावान नेता के रूप मे पहचान है। ओर यही बात पीएम मोदी को भी भाती है सूत्र बोलते है कि पीएम नरेंद मोदी नरेश बंसल के काम को लेकर कही बार भाजपा सगठन मे तारीफ भी कर चुके है





