एस.सी./एस.टी. इम्पलाईज एशोसियेशन उत्तराखंड ने खोला हरिद्वार सांसद के खिलाफ मोर्चा    


एस.सी./एस.टी. इम्पलाईज एशोसियेशन उत्तराखंड ने खोला
हरिद्वार सांसद के खिलाफ मोर्चा

 

एस.सी./एस.टी. इम्पलाईज एशोसियेशन उत्तराखंड ने
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा अनुसूचित जाति समाज से आने वाले IAS अधिकारी बृजेश कुमार संत खनन सचिव के विषय में अशोभनीय बयान की एस.सी./एस.टी. इम्पलाईज एशोसियेशन (उत्तराखण्ड) घोर निंदा करता है।

• अनुसूचित जाति समाज के वरिष्ठ एवं ईमानदार IAS अधिकारी के विषय में दिये गये बयान पर मांफी मागें पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिदेन्द्र सिंह रावत ।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत जी ने लोकसभा में प्रवेश के विभिन्न जिलों में अनियन्त्रित अवैध खनन सचिव श्री बृजेश कुमार संत IAS से जब मीडिया ने सांसद महोदय के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो खनन सचिव श्री संत द्वारा सांसद द्वारा लोकसभा में प्रदेश में अवैध खनन हाने की बात को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा वहीं दूसरी ओर दिल्ली में मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत से खनन सचिव संत द्वारा प्रेदश में अवैध खनन के आरोप को निराधार बताने वाले बयान उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होन बहुत ही अशोभनीय ढंग से कहा कि मुझे ऐसे अधिकारियों के बारे में कुछ नहीं कहना क्योंकि शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता पूर्व मुख्यमंत्री का ये बयान कहीं न कहीं अनुसूचित वर्ग से आने वाले खनन सचिव IAS अधिकारी श्री संत का अपमान है। जो पूर्व मुख्यमंत्री के जातीय अहंकार को प्रदर्शित करता है। उनके इस बयान से समस्त अनुसूचित वर्ग में रोष है। जिसकी एस.सी./एस.टी. इम्पलाईज एशोसियेशन घोर निंदा करता है। एशोसियेशन मांग करता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने इस बयान पर माफी मागें अन्यथा अनुसूचित जाति समाज सड़कों पर आकर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाप आन्दोलन का ऐलान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here