
ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि कुमाऊं रेजीमेंट के लांस नायक राजेंद्र भंडारी नहीं रहे। जानकारी अनुसार बुधवार को मेघालय में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया है ख़बर है कि आज उनका पार्थिव शरीर देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। भंडारी जी अपनी पीछे अपनी पत्नी के अलावा ग्यारह माह की बेटी को बिलखता छोड़ गए हैं। भंडारी जी 12 कुमाऊं रेजीमेंट में लांस नायक इन दिनों मेघालय में तैनात थे। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के लगभग भंडारी के मौत की खबर आई तो पूरे परिवार में मातम छा रखा है
आपको बता दे कि अल्मोड़ा के धनिया कोट पालहेड़ी के मूल निवासी भंडारी की पत्नी लक्ष्मी अपनी ग्यारह माह की बेटी के साथ रहतीं थीं। लक्ष्मीजी दून अस्पताल में नर्स है। फिलहाल वे मातृत्व अवकाश पर हैं।
भंडारी जी के ससुर हुकुम सिंह के अनुसार कल सुबह सवा छह बजे के लगभग बेटी लक्ष्मी की दामाद से आखिरी बार बात हुई थी। उस समय दामाद पीटी परेड से वापस आए थे। उस समय तक तो वह स्वस्थ थे।
लगभग एक घंटे बाद फिर से वीडियोकॉल की गई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। सुबह साढ़े दस बजे के लगभग आर्मी की तरफ से फोन पर दामाद भंडारी की हार्ट अटैक से निधन होने की जानकारी दी गई। इस दुःखद ख़बर से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ। तो घर वालो से लेकर हर कोई ये ही कह रहा है कि ये कैसे हो गया।




