ये देहरादून की बात है जहा पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर अपनी भी खुद दे दी जान!

 


उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी से लेकर पहाड़ तक को जाने किस की नज़र लग गई ।अभी पौड़ी मे छात्रा को जिंदा जलाने वाले दर्दनाक हादसे से उत्तराखंड सदमे से बाहर ही नही निकला था कि आपके देहरादून मे एक ओर घटना हो गई ।
ख़बर है कि प्यार में धोखे के शक में एक युवक ने मंगलवार को पहले प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला, ओर उसके बाद खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। ये पूरा वाकया राजधानी के राजपुर थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है जहा के एक बंद फ्लैट से पुलिस को दोनों की लाशें मिलीं। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों का लगभग 18 महीनों से प्रेम संबंध था।
ख़बर है कि इस घटना की वजह के पीछे मोटे तौर पर जो कारण सामने आया है, उसके मुताबिक, प्रेमिका पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मिलती-जुलती थी। ओर जब प्रेमी ने एक दिन प्रेमिका और उस युवक को साथ देखा तो वह अपना आपा खो बैठा। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार तकरार भी हुई। प्रेमी के जीजा ने दो दिन पहले दोनों को बैठाकर समझाया भी था। मगर, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
ओर अचानक मंगलवार सुबह उस प्रेमी ने प्रेमिका को उन्हीं के फ्लैट पर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद की कलाई भी काटकर जान देने की कोशिश की। फिर उसने भी पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
आपको बता दे कि मंगलवार की रात करीब लगभग नौ बजे फ्लैट स्वामी ने पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो रात साढ़े आठ बजे अपने फ्लैट पर पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने के बाद भी नहीं खुला, अंदर से कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देखकर सब हैरान थे
जहा एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। तो ठीक उसके सामने बेड पर एक युवती की लाश पड़ी थी। लाश को देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से रेती गई थी।।इस घटना के बाद उनके परिवार वाले सदमे मे है तो आस पास के लोग हैरान ।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here