
ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि शनिवार दोपहर को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। ओर छात्रों को स्कूल से लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई दुःखद । वहीं 14 छात्र गंभीर रूप से घायल भी हो गए जो जानकारी मिल रही है। 
आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार, नौगांवखाल-मथाणा मोटर मार्ग पर पणखेत ब्लाक से 500 मीटर आगे यह हादसा हुआ। ये मैक्स सरस्वती शिशु मंदिर नौगांव खाल के 15 छात्र-छात्राओं को छुट्टी के बाद गांव वापस लेकर लौट रही थी।
इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची
ओर घायलों को रेस्क्यू कर पौड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया





