
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से दुःखद ख़बर है जहा शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। आपको बता दे कि बारातियों से भरी एक कार गहरी खाई में जा गिरी जिसके कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग अभी गंभीर रूप से घायल हो बताये जा रहे है
मिली जानकारी के अनुसार, कार दारमा धारचूला से जलथ दरकोट मुनस्यारीआ रही थी। इस दौरान ये बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। रात काफी होने के कारण इस हादसे की जानकारी सुबह लगी। तभी वहां जिला प्रशासन की टीम और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची।
ओर फिर टीम ने तुरंत थल और मुनस्यारी से 108 एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। अभी कुछ लोगों की हालत में सुधार है।
वही इससे पहले भी एक अन्य घटनाक्रम में अल्मोड़ा में स्याल्दे के सुदूरवर्ती कुसाड़ पातली में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बहराल बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं ने सरकार को भी मंथन करने पर विवश कर दिया है अब देखना ये होगा कि सरकार किस प्रकार बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोक पाने मे कामयाब हो पाती है ।





