

दुःखद ख़बर स्यालदे (रानीखेत) से है आपको बता दे कि अल्मोड़ा जिले के लगभग अंतिम गांव कुसाड़ पातली में टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। ओर इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ओर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कराया गया।
आपको बता दे कि टाटा सूमो वाहन मंगलवार शाम देघाट से कलियालिगुड़ ग्राम सभा की ओर रवाना हुआ। ओर कुसाड़ पातली के पास वाहन पहुंचा ही था कि कच्ची सड़क पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। जिससे वाहन लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
इस दुःखद हादसे में कला देवी और हयाती राम निवासी कलियालिंगुड़ ,अल्मोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वही स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल वाहन चालक खुशाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह के साथ ही शवों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को सीएचसी चौखुटिया ले जाया गया। जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। बहराल बढ़ते सड़क हादसों ने राज्य सरकार को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कैसे राज्य मे बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाई जाए। 




