
अक्षय प्रताप सिंह पहुंचे देहरादून, निर्दलीय विधायक राजा भैया की नई पार्टी के सर्मथन मे 30 नवंबर को लखनऊ सम्मान समारोह मे पहुंचने की अपील….
उत्तर प्रदेश प्रतापगढ के कुंडा से लगातार छ: बार निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने हाल ही मे लखनऊ में अपनी नई पार्टी “जनसत्ता पार्टी दल” की औपचारिक घोषणा की थी। इसी को लेकर राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल राजधानी देहरादून पहुचे। राजा भैया के भाई अक्षय प्रताप सिंह ने राजधानी देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जनसत्ता पार्टी दल का मुख्य उदेश्य जनता और समाज को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश के राजनीतिक दल जन भावनाओ को समझने मे पूरी तरह विफल साबित हो रहे है ऐसे मे जनता को विषम परिस्थतियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन राजा भैया बिरादरी, मजहब, अमीन-गरीब से ऊपर उठकर जनता की मदद करने मे विश्वास रखते है इसी का नतीजा है कि छ: बार निर्दली रिकार्ड मत चुनाव जीतकर राजा भैया ने रिकार्ड कायम किया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि 30 नवंबर को लखनऊ मे राजा भैया का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है और इसी कार्यक्रम में राजा भैया अपनी नई पार्टी का गठन और नाम का ऐलान भी करेंगे।
साथ ही उन्होंने ने बताया कि 30 नवंबर को लखनऊ मे राजा भैया का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है और इसी कार्यक्रम में राजा भैया अपनी नई पार्टी का गठन और नाम का ऐलान भी करेंगे।इसके साथ ही उनके भाई गोपाल जी ने उत्तराखंड की जनता से भी अवाहन किया कि उत्तराखंड की जनता भी राजा भैया के सम्मान समारोह मे उन्हें आर्शिवाद देने पहुंचे साथ ही उनके राजनीतिक दल को अपना समर्थन दे।





