टिहरी के तोली गांव में एक मकान पर मलबा आने से 2 लोगो के दबने से मौत, प्रदेश में बरसात मचा रही है जमकर तांडव

टिहरी के तोली गांव में एक मकान पर मलबा आने से 2 लोगो के दबने से मौत, प्रदेश में बरसात मचा रही है जमकर तांडव

आज दिनाँक 27 जुलाई 2024 को थाना घनसाली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बूढ़ा केदार के सामने मलबा आने के कारण दो लोग दबे होने की संभावना है।

उक्त घटनास्थल बूढ़ा केदार से 10 किलोमीटर दूरी पर है, जिसमें एक किलोमीटर पैदल मार्ग है।

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग आरम्भ की।

SDRF व जिला पुलिस द्वारा गहन सर्चिंग के दौरान मलबे में दबी एक महिला सरिता देवी का शव रिकवर कर लिया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here