
उत्तराखंड के स्थानीय निकाय चुनाव मैं प्रचार करने के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी अपनी पूरी ताकत सुनील उनियाल गामा के लिये वोट मागे उन्होंने कहा कि ये सुनील उनियाल गामा ही देहरादून का विकास कर सकता है ईमानदार और पार्टी के लिए वफादार गामा के लिए मनोज तिवारी ने जनता से वोट देने की अपील की
वही बलबीर रोड पर जनसभा को सम्बोधित करने जाते समय भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कुछ देर के लिए रुके भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी की पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत के खुल कर अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि
मेरा उत्तराखंड से आत्मीयता का लगाव है और विधान सभा चुनाव के दौरान भी मैं यहाँ आया था । यह देव भूमि है । 
ये स्थानीय निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं और यदि प्रदेश व निगम में भाजपा सरकारें होंगी तो तालमेल से विकास कार्य तेज़ी से होंगे ।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से विधानसभा में भाजपा विजयी हुई थी वैसे ही निकाय चुनाव में भी जितेगी ।
तो राफ़ेल मामले पर मनोज तिवारी बोले कि फ़्रान्स की कम्पनी डीसॉल्ट के सीईओ ने राहुल गांधी को उत्तर दिया है वह राहुल के चेहरे पर करारा थप्पड़ है
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आदर्श हिटलर का वह जनरल है जो कहता था कि एक झूठ की बार बार बोलो तो लोग उसे सच समझने लगते हैं ।
मैं छठ पर अपने उस बयान पर क़ायम हूँ जिसमें मैंने कहा था कि सोनिया व राहुल को गंगा जी की उपासना करनी चाहिए जिससे सदबुद्धि आती है ।
साथ ही मनोज ने कहा कि आप पार्टी गुंडों की पार्टी बन गई है । दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज पर मेरे साथ जो व्यवहार किया गया वह इसी बात का परिचायक है । वे बोले कि हरीश रावत को उत्तराखंड की जनता अवसर दे चुकी है और वे उसमें असफल रहे हैं । अब . उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत व अजय भट्ट के नेतृत्व में सरकार व संगठन अच्छा काम कर रही है





