
आपको बता दे की मंगलौर में मुंडेट गांव में एक किसान की आज कार सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ओर हत्या करने के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए है।
जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वैसे ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा भारी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे। आपको बता दे कि मुंडेट गांव निवासी प्रदीप त्यागी जिनकी उम्र 58 साल है जो पेशे से किसान हैं। खबर है कि जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदीप अपने घर के पास खड़े थे।
ओर उसी समय एक कार से तीन लोग उनके पास आकर रुके और बातचीत करने लगे। इस दौरान तीनों ने तमंचा निकाल कर प्रदीप पर ताबड़-तोड़ फायरिंग कर दी। बस फिर क्या था मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई और बदमाश फरार हो गए।
उस समय गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। ओर हत्यारों की तलाश की जा रही है। साथ ही परिजनों से पुरानी रंजिश के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, दिनदहाड़े हत्या होने से गांव में दहशत का माहौल है। ओर सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर एक किसान की हत्या की अहम वजह क्या हो सकती है बहराल पुलिस जांच मैं जुटी है ।





