
200 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन की मौके पर मौत 
आपको बता दे कि चकराता से आ रहा एक पिकअप वाहन सोमवार की रात 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।ओर इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद राजस्व पुलिस ने शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला ओर . पोस्टमार्टम के बाद आज सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दे कि राजस्व क्षेत्र खटांबा से चकराता आ रही लोडर पिकअप वाहन सोमवार रात करीब आठ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ये गाड़ी वन निगम की लकड़ी का ढलान करके चकराता आ रही थी. इसी दौरान गाड़ी खाई में गिर गई.
जानकारी अनुसार लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत राजस्व पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची राजस्व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन शव को खाई से बाहर निकाला. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमोर्टम के लिए चकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.
मृतकों की पहचान जावेद खान (26) पुत्र याकूब अली निवासी अंबाडी विकासनगर, नंदलाल खत्री (42) पुत्र तुला राम खत्री निवासी सारणी नायली त्यूनी, अतर सिंह चौहान (38) पुत्र शीशराम चौहान निवासी किस्तूल त्यूनी के रूप में हुई है. अबतक गाड़ी के खाई में गिरने की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस हादसे के बाद सभी के परिवार मे कोहराम मचा हुआ है ।




