
उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून बनाए जाने पर युवाओं की ओर से पूरे प्रदेश में लगातार मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन… जारी…. धामी आज ले सकते हैं युवाओं के लिए बहुत बड़ा फैसला.. बस घोषणा का इंतजार…
उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून बनाए जाने पर युवाओं की ओर से पूरे प्रदेश में लगातार मुख्यमंत्री धामी का अभिनंदन.. और हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में जारी हे.. कई जगह मुख्यमंत्री शामिल हो पा रहे हैं… तो कई समय के अभाव में जा भी नहीं पा रहे हैं.
वही आज नैनीताल में नकल विरोधी कानून लागू करने के उपलक्ष्य में भाजयुमो उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री धामी के लिए ‘आभार रैली’ निकाली जा रही हे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समय समय पर कहते आए हैं कि नकल विरोधी कानून लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले 60 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। वो अब न्यायालय के अधीन हैं। हमने अपना काम कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहां है कि नकल माफिया नासूर व कैंसर बन गए थे। ये कीमोथेरेपी से ठीक नहीं होने वाले थे। इसलिए जड़ से खत्म करने के लिए इनकी सर्जरी करनी पड़ी। कानून का उल्लंघन करने पर उम्र कैद, षड़यंत्र व नकल कराने वालों पर भी कार्रवाई का प्राविधान है। संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुछ माफिया पेपर लीक कराकर मेधावियों के सपनों पर पानी फेर देते हैं। वर्ष, 2022 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कुछ विद्यार्थियों ने शिकायत की थी। जब जांच कराई तो पेपर लीक का मामला सामने आया। तभी हमने तय किया कि पुरानी सभी भर्तियों की जांच कराएंगे। ये सिलसिला यही पर नहीं रुकने वाला नहीं है।
सीएम ने कहा कि वर्ष, 2015-16 से पहले भी भर्ती परीक्षाओं में घपले व घोटाले होते रहे हैं। विद्यार्थी ईमानदारी के साथ तैयारी कर अपने भविष्य का निर्माण करें। राज्य में संसाधनों की कमी के बावजूद नौकरी में कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं होंगी।
पटवारी, लेखपाल की परीक्षा के पेपर लीक होने पर दोबारा परीक्षा कराई गई। जिसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था कराई गई। यहा तक की हाल ही मे शुरू हुई पीसीएस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है..
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज युवाओं के लिए बड़ा फैसला.. बड़ी घोषणा कर सकते हैं… जिसका बड़ी बेसब्री से युवा इंतजार कर रहे हैं…





