
है भगवान ये सब क्या हो रहा है अब आज के युवा चालान कटने से क्षुब्ध होकर भी ये छात्र आत्मदाह का प्रयास कर रहे है भगवान ये सब हो क्या रहा है। आपको बता दे कि अल्मोड़ा मे पुलिस कर्मियों द्वारा चालान काटने से क्षुब्ध एक छात्र ने कालेज के परिसर में खुद पर ही पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की है।
आपको बता दे कि अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों द्वारा चालान काटने से क्षुब्ध एक छात्र ने कालेज परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर ही इस छात्र को पकड़ लिया, जिससे अनहोनी टल गई। फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
ये घटना शुक्रवार को हुई जब कालेज परिसर में एक बाइक में तीन युवक बगैर हेल्मेट के बाइक से जा रहे थे। गणित विभाग के पास वहां से गुजर रहे पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका और पूछताछ की। जिसमें मालूम चला कि इनमें से एक ही छात्र यहा का है , बाकी दो बाहर के हैं। इस बीच अन्य छात्र भी वहां पर जमा हो गये और चालान को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
आपको बता दे कि छात्र आक्रोशित होकर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी के पास पहुंचे, जहां उनकी निदेशक से भी गहमागहमी हो गई। छात्रों का कहना था कि पुलिस को कॉलेज परिसर में घुसकर चालान करने का कोई हक नहीं है, जबकि पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच इन बाइक सवारों में से एक छात्र ने हंगामा शुरू कर दिया और पेट्रोल निकाल खुद पर छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस ने छात्र को ऐसा करने से रोक दिया। फिलहाल अब मामला शांत हो चुका है और किसी ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। पर इस प्रकार की घटना कही ना कही दबाव बनाने से लेकर किसी का मानसिक उत्पीड़न करने का काम करती है। जो ठीक नही ।हमारे कहने का मतलब है कि बात किसी की भी सही हो पर आत्महत्या जैसे कदम ना उठाये बल्कि नियामानुसार , कानून के हिसाब से नियम के हिसाब से चले जीत सच बोलने वाले कि ही होगी




