
ख़बर रुद्रपुर से है जहा एक महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है , जानकारी अनुसार इस दौरान उन्होंने उसके दस महीने के बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया। ओर बीच-बचाव को आई उसकी मां से भी मारपीट की गर्इ। आपको बता दे कि पीड़िता ने आरोपित ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब ख़बर विस्तार से आपको बता दे कि रुदपुर सुभाष कॉलोनी निवासी आकांक्षा सिंह ने अपनी सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पास में रहने वाले सोनू से उसका प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसकी सास समेत अन्य ससुराली ने उसे परेशान करने लगे। ओर उसके पति पर उसे छोड़ने का दबाव रोज डालने लगे। बीते शनिवार को उसकी मां की तबीयत खराब थी। इस पर वह अपनी मां को देखने के लिए मा के घर चली गई। इसी बीच उसकी सास ने उसे जोर से आवाज देकर बुला लिया।
जब वह मां के घर से बाहर निकली तो सास और अन्य ससुरालियों ने उसे पकड़ लिया और धक्का देते हुए घर के भीतर ले गए। इस दौरान उन्होंने उसके दस माह के बच्चे को जमीन पर पटक भी दिया, साथ ही उससे मारपीट की। शोर मचाने पर उसकी मां बीच-बचाव को पहुंची तो उससे भी मारपीट की। आकांक्षा ने मारपीट के लिए आरोपित सास और अन्य ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है की आखिर सच्चाई क्या है।





