
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भरपूर के निकट मजदूरों ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। गुरुवार को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचगर राहत व बचाव कार्य किया। घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने सात घायल मजदरों को ट्रक से निकालकर नजदीकि अस्पताल में पहुंचाया। बताया गया ट्रक के गहरी खाई में गिरने से सात मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें दो मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी है। सभी घायलों को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए रैफर कर दिया गया है। पुलिस टीम की ओर खाई सर्च जारी है।




