उत्तराखंड में कल से खुलेंगे 10 से 12 वी तक के स्कूल,ये होगी गाइडलाइन्स

उत्तराखंड में सोमवार (31 जनवरी) से 10 से 12 वीं तक की कक्षाएं एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। पहली से नवीं तक की कक्षाएं फिलहाल पूर्व की तरह बंद रहेंगी। इनमें ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई जारी रखी जाएगी। अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने कहा कि, सभी सीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं।

सभी स्कूलों को कोविड़ 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए तय मानक का कड़ाई से पालन करना होगा। अभी कुछ दिन पहले आपदा प्रंबधन प्राधिकरण ने माध्यमिक स्तर के छात्रों को स्कूल आने की अनुमति देने का निर्णय किया है। इसके लिए कोविड 19 की एसओपी को भी संशोधित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here