देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौत

 देहरादून जिले के थाना सहसपुर अंतर्गत देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसोवाला पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना सहसपुर मय टीम के मौके पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। घायलों को तत्काल लेहमन अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया था। यहां दोनों की दौराने उपचार उनकी मृत्यु हो गई पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उनकी पहचान संदीप (35) पुत्र संतराम हाल निवासी छरबा मूलनिवासी बिजनौर और सिद्धार्थ (21) पुत्र किशन कुमार निवासी दिनकर दुर्गा विहार पश्चिम वाला विकासनगर के रूप में हुई है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here