
ये ख़बर मिली है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला क्षेत्र में सौतेली मां ने एक बच्ची से गैंग रेप करवा कर उसकी हत्या करवा दी और फिर शव को जंगल में फेंकवा दिया। जानकारी अनुसार आरोपी महिला और उसके बेटे सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि इस घटना का खुलासा होने के बाद आसपास के कई इलाकों में दहशत फैल गई।
आपको बता दे कि एसएसपी बारामुला इम्तियाज मीर के अनुसार नाबालिग लड़की उड़ी क्षेत्र से 23 अगस्त को लापता हो गई। 2 सितंबर रविवार को लड़की का शव जंगल से बरामद किया गया था और जब पुलिस ने जांच की तो और पाया की चाकू की नोक पर नाबालिग को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया गया। ओर फिर उसके बाद उसकी हत्या की गई। ख़बर है कि लड़की की सौतली मां ने खुद चाकू लिया था। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सौतेली मां के साथ उसका 14 साल का बेटा भी मौजूद था। जिसने अपनी मां का साथ दिया।
आपको बता दे कि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पांच अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बाद में कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर उस मासूम की हत्या कर दी गई । जानकारी है कि हत्या के बाद लड़की को झाड़ियों में फेंका गया और फिर सभी मौके से फरार हो गए। लड़की के शव को ऊपर से अनानास के पेड़ की टहनियां डाल कर ढंक दिया गया था पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और उन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
बताया जा रहा है कि महिला के पति ने एक शादी झारखंड की महिला से कर रखी थी और दूसरी शादी कश्मीरी महिला से जिस बच्ची की हत्या की गई, वह झारखंड वाली पत्नी की बेटी थी। सौतन से ईर्ष्या के कारण उसने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करवा कर माँ की ममता तक को शर्मशार कर दिया जिसके बाद उस पूरे इलाके में हर तरफ यही चर्चा है ।




