देहरादून : स्कूल में 4 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले, यहा से लौटे आठ छात्र अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं( त्योहारों में सतर्क रहें सावधान रहे)

  • ख़बर है कि दून स्कूल में 4 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले।
    यहां चंडीगढ़ से लौटे आठ छात्र अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी है कि छात्रों की हालत सामान्य है और वे आइसोलेट हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि दो हफ्ते पूर्व छात्र चंडीगढ़ से लौटे थे। नियमानुसार स्कूल में अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया था।

mostbet

वही दो छात्रों की आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना मिलने पर बाकी छात्रों और उनके संपर्क में आए स्टाफ की भी जांच की गई।
इसमें दो और छात्रों में संक्रमण मिला था। बुधवार को तीन और गुरुवार को एक छात्र में कोरोना मिला। संक्रमित छात्रों की स्थिति सामान्य है। स्कूल का मेडिकल स्टाफ छात्रों की देखरेख कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर रख रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here