
दानिश खान की रिपोर्ट
बीडीसी मेम्बर की अदालत के बाहर गोली मार कर मर्डर।
रामनगर अदालत के बाहर छोई के क्षेत्र पंचायत सदस्य की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। घटना अभी -अभी की है। पुलिस ने घटना के बाद हत्यारों की धर पकड़ के लिए रामनगर से जाने वाले तमाम रास्तों को सीज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार किसी पुराने मामले की तारीख पर पहुंचे छोई के पंचायत सदस्य की अज्ञात लोगों ने गोली मार हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर छोई के पंचायत सदस्य वीरेंद्र मनराल रामनगर अदालत में अपने किसी पुराने केस की पेशी के लिए आए थे। अदालत के बाहर एक कार से आए अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। इससे मनराल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रामनगर से निकलने वाले तमाम रास्तों को सीज कर दिया गया है। अभी हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।






