उत्तराखंड: पहाड़ी से आए मलबे से मकान ढहने से नौ मजदूरों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्‍लॉक के झुतिया गांव में मकान ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्राम प्रधान ने खबर की पुष्टि की है। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचने में काफी समस्या आ रही है। फिलहाल क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है।

जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश से मंगलवार को झुतिया के राजस्व गाँव सकुना में एक मकान के कमरे में पीछे की ओर से अचानक मलबा घुस गया। कमरे में 10 मजदूर सो रहे थे। जिसमें से एक तो उठकर बाहर कूद गया। जिसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है। वहीं नौ मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रशासन की टीम को घटना की जानकारी दी। साथ ही ठेकेदार को भी सूचित कर बुलाया गया है।

 

ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने बताया कि कमरे में पीछे की ओर अचानक मलबा आने से सो रहे नौ लोगों की दबकर मौत हो गई, एक घायल हो गया। पुलिस व प्रशासन को सूचना दे दी गई। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम को घटनास्थल पर पहुँचने में समय लग रहा है। पुलिस व राजस्व टीम के पहुँचने के बाद रेस्क्यू चलाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांव के आठ मकान भी ध्वस्त हो चुके हैं। जिसमे फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here