
सूबेदार अजय सिंह निवासी
ग्राम – रामपुरी
पोस्ट – जजाली
तह-नरेंद्र नगर
जिला – टिहरी उत्तराखंड
नायक हरेंद्र सिंह निवासी हैं
ग्राम – पीपलसारी
पोस्ट – रिखनीखाली
तहसील- लैंसडाउन
जिला – पौड़ी उत्तराखंड
जम्मू के पुंछ में आतंकियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन में अब तक 9 जवान शहीद हो गए हैं.
आज एक जेसीओ और एक जवान का पार्थिव शरीर मिला है. ये सैनिक 14 अक्टूबर से लापता थे और आज उनका शव मिला. इन दोनों में एक सूबेदार अजय सिंह और दूसरे नायक हरेंद्र सिंह हैं.
ये दोनों ही आतंकियों के खिलाफ जारी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा थे.
जारी आपरेशन पर राजौरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा कि आतंकियों को इन जंगलो की कुछ लोकेशन्स पर घेर लिया गया है.
सुबह से उनसे कई बार संपर्क (फायरिंग) हुआ है. ये गली का इलाका है और हमे उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा. ‘







