
उत्तराखंड की महिला आर्मी अफसर ने पुणे में की खुदकुशी,
महाराष्ट्र में एक महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध मौत ने सबको चौंका दिया है।
43 साल की महिला लेफ्टिनेंट कर्नल के बारे में आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
पुणे सिटी पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला उत्तराखंड की रहने वाली थीं और जयपुर में पदस्थापित थीं।
पुलिस के मुताबिक वो तीन महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए पुणे आई हुई थीं।
पुलिस ने बताया, ‘उनकी शादी एक कर्नल रैंक के ऑफिसर के साथ हुई थी और उनके तलाक का मामला अभी पेंडिंग था।
महिला लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत के बाद कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है। हालांकि, उनके पिता की एक पुरानी चिट्ठी जरुर मिली है। उनके पिता भी आर्मी ऑफिसर थे। प्राथमिक दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद की वजह से सुसाइड का लगता है हम इसकी जांच कर रहे हैं।’




