
उत्तराखंड के स्कूल में अब प्रिंसिपल को भी स्टाफ मारने लगा है जिसकी वजह है स्कूल के काम करवाना
आपको बता दे कि 15 अगस्त2021 को इण्टर कॉलेज यमकेश्वर की वरिष्ठ सहायक गुड्डी देवी द्वारा वहां के प्रधानाचार्य के ऑफिस में आकर विगत दिवस 14 अगस्त की एक डाक को बनाने से मना किया गया जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया
ओर बताया जा रहा है कि गुड्डी देवी ने प्रधानाचार्य के साथ अकारण विवाद किया
जिसके बाद प्रधानाचार्य पर जानलेवा हमला किया गया और उन पर .सेंडिल लेकर प्रहार किया, यहां तक कि उनकी कमीज फाडी़ ओर पेपरवेट से सिर पर मारा, जिसके बाद वहां मौजूद गुरु जनों ने वहां आकर किसी तरह से प्रधानाचार्य को बचाया
बताया जा रहा है कि .सारी घटना स्कूल के सीसीटीवी में मौजूद है.साथ ही आडियो भी मौजूद है. वही
प्रधानाचार्य द्वारा इस घटना की जानकारी उसी समय विद्यालय के प्रबन्धक ,खण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौडी़, पट्टटी पटवारी को दूरभाष और लिखित में ह्वटसप द्वारा दी गई. जिसके बाद पटवारी मौके पर आए और सीसीटीवी फुटेज देखा और उन लोगो के बयान लिए. इस घटना के बाद प्रधानाचार्य ने एफ. आई .आर. करने के लिए कहा.पर वो हुई नही
लेकिन शांतिभंग में दोनों का चालान काट दिया गया
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ सहायक गुड्डी देवी विभागीय आदेशों और डाकों का प्रेषण नहीं करती हैं और कहती है कि में महिला हू विधवा हूं और यूपी के होने के हवाला देकर प्रिन्सिपल को कहती हैं कि मुख्यमंत्री और तेरा बाप बनाएगा डाक में क्यो बनाऊ ( इस तरह के आरोप लगाये गए है )
इससे पहले भी बताया गया है कि प्रिंसिपल के ऊपर मानसिक और शारीरिक शोषण के झूठे आरोप लगाए गए थे
जिसकी दो स्तरीय विभागीय जांच भी हो चुकी है और जांच रिपोर्ट प्रिंसिपल के पक्ष में है.
बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल को ये तक कहा गया है कि यूपी से बदमाश लाकर मरवा दूँगी
बहराल इस पूरे प्रकरण पर .विद्यालय की छवि लगातार धूमिल हो रही थी जिसके बाद स्थानिय लोगो ने स्कूल के बाहर
धरना प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ सहायक गुड्डी देवी का यहा से तबादला करवाने की लगातार माग कर रहे है इसके साथ ही गांव वाले विद्यालय की प्रबंध समिति तत्काल भंग करने की माग कर रहे है





