उत्तराखंड : कास्टेबल पुष्कर सिंह की दर्दनाक मौत, अपने नए घर में परिवार संग रहने की हरसत रह गई अधूरी ( पुताई करते समय हुवा दर्दनाक हादसा )

परिवार के साथ नए घर में रहने की मंशा पूरी नहीं

दुःखद ख़बर अल्मोड़ा से जानकारी है कि पीएसी रुद्रपुर में कास्टेबल पुष्कर सिंह चम्याल की दर्दनाक मौत हो गई
ओर उसके अपने नए घर में अपने परिवार संग रहने की हरसत अधूरी रही गई दुःखद
जानकारी अनुसार उसकी अपने ही अधूरे बने घर में मौत हो गई। वही पीड़ित स्वजनों को एक लाख की आíथक सहायता दी गई और मृतक जवान का गार्ड आफ आनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।

बता दे कि रविवार की सुबह दसों गांव में ये हादसा हो गया, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पीएसी रुद्रपुर में कांस्टेबल पुष्कर सिंह चम्याल पुत्र मोहन सिंह चम्याल गांव छुट्टी में आया हुआ था। वह अपना नया घर बना रहा था। रविवार की सुबह वह अपने नए घर की तराई कर रहा था। तभी अचानक टूटे तार से करंट फैल गया।
ओर उसकी मौके पर ही कुछ देर में मौत हो गई। घर वालों को घटना की भनक तक नही लगी। उन्होंने सोचा की बेटा नए घर में काम कर रहा है तो कोई वहां गया भी नहीं। जब काफी देर हो गई घर से माता-पिता नए घर में गए। वहां हादसा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। उनका पुत्र बेसुध पड़ा हुआ था। आस-पास के लोगों ने उसको बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here