उत्तराखंड : दुःखद ख़बर पांच साल के बालक को गुलदार उठा ले गया , मासूम की दर्दनाक मौत , घर गांव में कोहराम

ख़बर नानकमत्ता से है
बता दे कि उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार कम होने का नाम नहीं ले रही है आए दिन वन्यजीवों के हमले का शिकार मासूम लोगों को होना पड़ रहा है कभी भालू,कभी बाघ ,तो कभी हाथी ये दर्दनाक घटना एक के बाद एक करके हो रही है

mostbet

अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में भी दर्दनाक घटना घटी है

बताया जा रहा है कि यहां के विडौरा गांव में एक ग्रामीण के आंगन में चारपाई पर सो रहे पांच साल के बालक को गुलदार उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोर शराबा किया तो गुलदार ने बच्चे को नदी के पार लेजाकर छोड़ा। पुलिस और ग्रामीण बच्चे को सीएचसी नानकमत्ता लेकर गई लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। स्याम को हुई इस वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार विडौरा गांव में रहने वाले राजू का पांच वर्षीय बेटा अब से कुछ देर पहले घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। घर वाले सब अपने काम काज में व्यस्त थे। इतने में एक गुलदार ने आकर बच्चे को उठा लिया। गुलदार बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया।

इस पर परिजनों ने शोर मचाया शोर सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी। नदी के पार बच्चा बेसुध अवस्था में मिला। उसकी गर्दन पर दांत के गहरे निशान थे। जिस से खून बह रहा था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चे को सीएचसी नानकमत्ता पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद साफ हो सकेगा कि बच्चे के गले में गुलदार के दांत के निशान हैं या फिर किसी अन्य जानवर के। बालक के शव को पोस्टमार्टम कल हो सकेगा।
लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here