
: राज्य सरकार के दबंग मंन्त्री हरक सिंह रावत एक बार फिर अपने पुराने वाले अंदाज़ मे दिखने लगे है वो जो कहते है ठोक बजाकर कहते है भले ही उनको इस वजह से अपने ही लोगो के बीच पीसना पढ़े पर जो कह दिया जो बोल दिया वो बोल दिया अब वन मंत्री हरक सिंह रावत जो श्रम मंन्त्री भी है उन्हीने वो सवाल खड़ा कर दिया जिससे वोट बैंक की राजनीति होती है , जिससे युवाओ को लुभाया जाता है जिसे कहते है आप ओर हम रोजगार। और जब मोदी की योजनाओं के साथ राज्य मे खिलवाड़ हो रहा हो तो भला मंत्री चुप कैसे रहेगे हा वो बात अलग है कि उनके इस बयान के बाद भले ही उनके मुखिया कुछ उखड़े उखड़े से नज़र आये उनसे पर हरक को कहा पड़ता है फर्क ! हम बात कर रहे है राज्य मे उस योजना की जो मोदी सरकार का सबसे बड़ा हथियार है और अभी तक राज्य मे अपनी पहचान नही बना पाया है क्योकि मन्त्री हरक सिंह के अल्फ़ाज़ कहते है कि उत्तराखंड में बुरे हालात में है मोदी सरकार की योजना ओर अब जांच के बाद मंत्री ने ही खोली दी है पुरी पोल
आपको बता दे कि उत्तराखंड के सभी जिलों समेत देहरादून में युवाओं के लिये स्किल इंडिया सेंटर खोलकर युवाओं को प्रशिक्षण देने का काम किया जाना है जो कही चल रहा है तो 75 प्रतिशत जीरो। डबल इज़न की सरकार आने के बाद इस सरकार ने युवाओं को भरोसा दिलाया था कि राज्य में स्किल इंडिया के तहत युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. लेकिन, उनके इन वादों की पोल खुद सरकार के श्रम मंत्री ही खोल रहे हैं.। श्रम मंत्री हरक सिंह बेबाक कहते है कि स्किल इंडिया सेंटर बुरे हालात में हैं ।पर सवाल उठता है क्यो ? क्योंकि मन्त्री तो वो खुद है इसके?
आपको बता दे कि बेरोजगारी दूर करने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में स्किल इंडिया के तहत सेंटर खोले है इस पूरे प्रोजेक्ट में सरकार द्वारा प्रशिक्षण में हो रहे खर्च का वहन भी खुद किया जा रहा है ओर उत्तराखंड में भी इसके जगह-जगह सेंटर खोले गए हैं लेकिन, पिछले दिनों श्रम मंत्री हरक सिंह ने कई सेंटरों का औचक निरीक्षण किया जिसमें कही बाते सामने आये कि इसमें बड़ी अनियमितताएं पाई जा रही हैं और कई सेंटर ऐसे पाए गये जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं. अब सवाल बड़ा हो गया ना कि पीएम मोदी की ड्रीम योजना सिर्फ अभी तक कागजो मे ही क्यो? 
हरक सिंह ने भी फिर इस प्रोग्राम की जांच के आदेश दिए हैं. मंत्री का कहना है कि पूरा मामला सामने आने के बाद ही कुछ कहूंगा अभी इस विभाग के सचिव छुट्टी पर हैं बल।और जल्द ही जांच पूरी की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी आपको बता दे कि इस पूरे प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत काम अभी तक अधूरा है जो किसी ओर को नही सिर्फ पीएम मोदी को चिड़ा रहा है। बहराल हरक सिंह ने हिमत्त कर सच उगला है अब देखना ये होगा कि आगे हालात ठीक होगें या फिर हरक सिंह को सच उगलने पर कुछ बाते अपने ऊपर वालो कि सुननी पड़ेगी । 
पर ये भी सच है कि हरक सिंह ने मीडिया को कहा है कि वो नोजवानो के हितों के साथ खिलवाड़ नही होने देंगे और ये बात तभी निकली होगी जब उन्हें दाल मे कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल ही काली नज़र आ रही हो जिसका मुख्य कारण राज्य के अफसरों के सिवा कोई दूसरा नही ।ओर जब अफसर कन्ट्रोल मे ना हो तो आप खुद सोचे जिम्मेदार कौन फिर 






