
आपको बता दे की सचिवालय संघ द्वारा अपनी लम्बित मांगों के निराकरण हेतु पूर्व में दिये गये 1 माह की समयावधि के व्यतीत होने के उपरान्त आज अपनी महत्वपूर्ण बैठक में सरकार एवं सक्षम अधिकारियों द्वारा संघ की मांगों को गम्भीरतापूवर्क न लिये जाने पर आक्रोष व्यक्त किया गया।

बैठक में सवर्सम्मति से सचिवालय संघ की कायर्कारिणी द्वारा निर्णय लिया गया है कि सचिवालय संघ की लम्बित मांगों पर सरकार एवं सक्षम अधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम देकर चरणबद्ध आन्दोलन कायर्क्रम तय करते हुये आमसभा के माध्यम से अनिश्चितकालीन हडताल घोषित किये जाने की प्रक्रिया के अन्तगर्त अपनी मांगों को पूर्ण कराया जायेगा।
साथ ही आज संघ द्वारा गोल्डन कार्ड की समस्याओं के निदान हेतु स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर दिनांक 15.09.2021 को होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में गोल्डन कार्ड के प्रकरण को प्रस्तुत न किये जाने की दशा में मंत्री की वादाखिलाफी पर दिनांक 16.09.2021 को प्रातः 11.00 बजे सचिवालय परिसर में सचिवालय के सभी कार्मिको की उपस्थिति में गोल्डन कार्ड की खामियों से सम्बन्धित प्रभावी शासनादेश की होली जलाये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
इसके साथ-साथ सचिवालय संघ द्वारा दिनांक 20.09.2021 से चलाये जाने वाले चरणबद्ध कायर्क्रम की रूप-रेखा व स्वरूप तय करने हेतु सचिवालय संघ की कायर्कारिणी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव को पूर्ण रूप से अधिकृत किया गया है। इस कडी में लिये गये निणर्य पर सचिवालय संघ की मांगों को पूर्ण किये जाने हेतु 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुये इस मध्य अपनी मांगों से सम्बन्धित पत्रावलियों एवं सम्बन्धित सक्षम अधिकारियों/अनुभागों की मनःस्थिति का आंकलन सचिवालय संघ की सम्पूर्ण कायर्कारिणी द्वारा किया जायेगा तथा सम्बन्धित पत्र/पत्रावली के लम्बित स्तर की निगरानी व पयर्वेक्षण भी सुनिश्चित कराया जायेगा।
सचिवालय संघ द्वारा लिये गये आज के निर्णय पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी द्वारा कहा गया है कि सचिवालय संघ व कार्मिको की जायज मांगो पर कोई गम्भीरता न दिखाये जाने पर आन्दोलन का निर्णय लिया गया है, दिनांक 20 सितम्बर 2021 से चलाये जाने वाले चरणबद्ध आन्दोलन की रूप रेखा व स्वरूप तय कर एक दो दिन मे पृथक से जारी कर दिया जायेगा तथा आन्दोलनात्मक कायर्क्रम का अनुपालन सचिवालय सेवा के सभी सदस्यो द्वारा किया जाऐगा।



