
सचिवालय संघ की लम्बित मांगो पर 01 माह पूर्व सचिवालय का सभी संवर्गीय संघों की बैठक मे सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय तथा संघ की मांगों पर दिनांक 9 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता बैठक के बाद भी 01 माह की निर्धारित अवधि मे कोई अपेक्षित कार्यवाही न होने व सक्षम अधिकारियो द्वारा संघ के मांगपत्र पर कोई गम्भीरता न दिखाये जाने तथा मात्र समितियाँ बनाकर औपचारिकता पूरी किये जाने के रूख को देखते हुये अब सचिवालय संघ द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन की कमर कस ली है।
सचिवालय संघ की ओर से अब अपने सेवा संवर्ग के सदस्यों के सेवा हितो के संरक्षण हेतु आन्दोलनात्मक कार्यक्रम की रूप रेखा तय किये जाने के लिये दिनांक 10.09.2021 (शुक्रवार) को समय अपरान्ह 2.30 बजे संघ भवन में सचिवालय संघ की अहम बैठक बुलायी गयी है, जिसमे सभी पदाधिकारियो को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव विमल जोशी द्वारा की गयी है।
इस सम्बन्ध मे संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया है कि सचिवालय संघ द्वारा सरकार और सक्षम अधिकारियो को मांगो के निस्तारण हेतु दी गयी 01 माह की समयावधि मे भी मांगो के प्रति कोई गम्भीरता व संवेदनशीलता नही है, सचिवालय कार्मिको के मुददो/हितों व गोल्डन कार्ड मे आ रही दिक्कतों/परेशानियो का समाधान न होने पर अब लोकतंत्रात्मक तरीके से चरणबद्ध आन्दोलन की रुपरेखा तय करने हेतु सचिवालय संघ की बैठक बुलाई गई है, इस बैठक मे सभी की सहमति से आन्दोलन का कार्यक्रम तय किया जायेगा।
🙏🙏
दीपक जोशी, अध्यक्ष
विमल जोशी, महासचिव
उत्तराखंड सचिवालय संघ







